UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गाँव की समस्याओ का गाँव मे ही निस्तारण ही ग्रामचौपाल का उद्देश्य* : अवधेश सिंह

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत सरैया तथा काकलपुर में ग्रामचौपाल आयोजित हुआ ।सरैया मे चौपाल मे

एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि गाँव की समस्याओ का गाँव मे ही निस्तारण ग्रामचौपाल का उद्देश्य है।अभी भी चौपाल जैसे सार्वजनिक मंच की सफलता के लिए जनता को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामीणों को आवास,शौचालय, पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया तथा इन योजनाओ के लिए पात्रता की शर्तो व नियमो के बारे मे जानकारी दी।सेक्रेटरी अभिलाष ने चौपाल मे उपस्थित जनसमुदाय की शिकायतो और समस्याओ को रजिस्टर मे नोट किया।जनता के प्रश्न पर एडीओ सहकारिता ने आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया तथा उसके लाभों के बारे मे भी विस्तार से बताया।

ग्रामप्रधान रामनरेश यादव ने चौपाल मे आगंतुको और जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

 ग्रामपंचायत काकलपुर मे ग्रामप्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे ग्रामचौपाल संपन्न हुई ।चौपाल मे सेक्रेटरी विनोद यादव तथा चंद्रशेखर सिंह बोरिंग टेक्नीशियन ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे मे जनता को अवगत कराया।

सेक्रेटरी विनोद यादव ने जनता की समस्याओ और शिकायतो को पंजिका मे नोट किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News