संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
राबर्टसगंज स्थानीय मधुपुर मे एक नई सहकारी समिति का गठन होगा।इस संबंध मे बटबंतरा बीपैक्स के संचालक मंडल की बैठक मे यह निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष निशा देवी ने की।बैठक मे एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने नई समिति के गठन के नियम और प्रक्रिया के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी।अवधेश सिंह ने कहा कि नई समिति के गठन से किसानो को खाद लेने दूर नही जाना पड़ेगा और खाद की उपलब्धता भी पहले से बेहतर होगी बैठक मे सचिव प्रदीप सिंह, के अलावा कर्मवीर मौर्य, धीरज कुमार, धर्मेन्द्र, कृष्णकुमार, जयप्रकाश ,महेन्द्र समेत सभी संचालक मौजूद रहे।