संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 525/2023 धारा 286 भादवि व 30 आर्म्स से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम दान्दूपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 11.12.2023 को समय करीब 05.00 बजे चाँदमारी रिंग रोड अण्डर पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे व निशांदेही से एक अदद अवैध तमंचा 0.32 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 0.32 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिवपुर में मु.अ.स. 546/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।