UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्तो ने मंदिरों में टेका मत्था,वरुणा में किया स्नान

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। काशी मुक्ति धाम में पंचकोशी यात्रा कर दर्शन करने से कई जन्मों का पाप नष्ट होने से फल की प्राप्ति होती है। आज 

शुक्रवार को पंचकोशी के तीसरे रामेश्वर तीर्थ पड़ाव पर रामेश्वर महादेव मंदिर में मुख्य शिवलिंग सहित अन्य विग्रहों पर लाखो भक्तजनों ने मत्था टेका और दर्शन पूजन किया। विविध रूपों, डमरू दल, डीजे व झांकी संग युवाओं की भीड़ ने भी मत्था टेका। वहीँ स्थानीय शिवभक्तों ग्रामीणों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर मन्दिर में शिवलिंग की पूजा कर राधा-कृष्ण मंदिर, मा तुलजा -दुर्गा भवानी, राम लक्ष्मण जानकी, गणेश, हनुमान ,कालभैरव, नरसिंह ,साक्षी विनायक, नहुशेश्वर, अग्निनेश्वर , पंच पालेश्वर ,झाड़ी महादेव का दर्शन किया। मेले में पीएचसी सेवापुरी व हरहुआ की स्वास्थ्य टीम, सेवापुरी ब्लाक व राजस्व विभाग सहित पुरुष-महिला पुलिस, पीएसी समेत ग्रामपंचायतो व जय भोले बर्फानी सेवा समिति हरहुआ, जनचेतना नव समिति समेत कई संस्थाओं ने सेवा भाव से लगे रहे। वहीं हरहुआ में शिवबारात की झांकी निकाली गई।शिवभक्तों ने आरती उतारी।

रामेश्वर मन्दिर के पुजारी अनूप तिवारी के अनुसार दो लाख से ऊपर शिवभक्तों ने इस वर्ष पंचक्रोशी पदयात्रा कर दर्शन किया। मेले में आधी रात से ही शिवभक्तों का रेला हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए पंचकोशी क्षेत्र को गुंजायमान किया। ग्रामीण क्षेत्र के शिवमंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन दर्शन किया।

        मेले में एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ,एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव एस0ओ0 जंसा बैद्यनाथ सिंह व चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदीश राम ,चौकी प्रभारी हरहुआ शिवानन्द सिसोदिया मय पुलिस बल के साथ सतर्कता व सुरक्षा में लYगे रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News