संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक नायक क्षत्रिय शिरोमणि राणा संग्राम सिंह जी पर अभद्र एवं और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा के राज्यसभा सांसद आर आल सुमन की सर्किट हाउस से शवयात्रा निकाली। इस शवयात्रा में सर्व समाज और वाराणसी के सभी क्षत्रिय संगठन के लोग शामिल हुए। इस मौके पर करणी सेना के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सांसद आर एल सुमन के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक देश के प्रत्येक नागरिक के मन में आक्रोश भरा है। इस सांकेतिक शवयात्रा का उद्देश्य उस सांसद सुमन को आभास कराना भी है कि यदि जल्दी ही समय रहते माफी नहीं मांग लेते हो तो यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो तुम्हारी आत्मा को भी माफी मांगना पड़ेगा।इस शवयात्रा में प्रमुख रूप से सर्व समाज से भाई बहनों के साथ, क्षत्रिय मौनस परिवार, क्षत्रिय सेवा समिति, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विश्व क्षत्रिय महासभा एवं अन्य संगठन के भाई बहन शामिल हुए।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना के जिला अध्यक्ष आलोक सिंह ने संचालन सुमन सिंह एडवोकेट ने किया।इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गणेश सिंह, रिंकू सिंह, डॉ. संजीव सिंह, शिव प्रताप सिंह, शिव प्रकाश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह मुन्ना, डॉ. जेपी सिंह, हरि किशोर सिंह उर्फ मुन्ना, रवि सिंह, संतोष सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह मुन्ना, किरण सिंह, किरण सिंह रघुवंशी, वंदना रघुवंशी, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह, भोला सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, दिनेश सिंह, अतुल सिंह, रामबाबू सिंह, आकाश सिंह, अंकित सिंह, राजेश सिंह, मुकुल सिंह समेत पचासों कार्यकर्ता शामिल रहे।