UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ब्लाक संसाधन केंद्र हरहुआ पर हुआ शिक्षक सम्मान।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ।* राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 की सूची में वाराणसी जिले से प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के प्रधानाध्यापक डॉक्टर कुँवर पंकज सिंह का नाम आते विकास क्षेत्र पिण्डरा के अतिरिक्त अन्य जगह से भी प्रधानाध्यापक कुँवर पंकज सिंह का स्वागत सम्मान किया गया । 

      खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दुबे ने ब्लाक संसाधन केंद्र हरहुआ पर सम्मान करते हुए बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार,शिक्षक को अतिरिक्त दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है साथ ही अन्य अध्यापकों को भी ऊर्जान्वित करता है।पुरस्कार आपके बेहतर कार्यो का ही प्रतिफल होता है ।

इस कार्यक्रम में रैकेट डिटाल इंडिया के स्टेट हेड संजय सिंह रघुवंशी के साथ-साथ आनंद कुमार पांडेय, विनय सिंह, विकास, अमित मिश्रा ,मनीष, अवनीश गुरु, जगन्नाथ, शाहिद ब्लॉक संसाधन केंद्र के लोग उपस्थित रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News