संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मिर्जामुराद(वाराणसी)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में मारवाड़ी अस्पताल गोदौलिया व लोक समिति के सहयोग से शनिवार को निःशुल्क नेत्र कैंप का आयोजन किया गया,कैंप में नागेपुर, बेनीपुर, मेहदीगंज, हरसोस, कल्लीपुर, करधना, रखौना, कचनार,असवारी आदि दर्जनों गांवों से लगभग 90 लोगो ने अपने आंख का जांच करवाया जिसमें कमला, मुलती देवी, राजकुमार, सोनकली देवी, हिरावती देवी, पेंटी देवी, सुदामा आदि 17 लोगो में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया जिन्हे जांच के बाद आपरेशन के लिए मारवाड़ी अस्पताल गोदौलिया ले जाया गया।मारवाड़ी अस्पताल की तरफ से डाक्टर त्रिलोचन सिंह, अनिल कुमार प्रजापती और संग्राम ने आंख का जांच किया।
कैंप को सफल बनाने में लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर, रामबचन, श्यामसुंदर, अनिता, सोनी, आशा, सरोज, शिवकुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।