संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी स्थित ओएससी (वन स्टॉप सेंटर) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ओएससी सेंटर मैनेजर पूजा सिंह ने कहा कि यह दिन उन सभी महिलाओं को सम्मान देने का दिन है जिन्होंने अपने साहस,मेहनत और संघर्ष से समाज और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नारी हमारे समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। वह केवल माँ,बहन या बेटी ही नहीं,बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत भी है। एक महिला पूरे परिवार को संभालते हुए समाज और देश के विकास में भी अपना अहम योगदान देती है।पूजा सिंह ने बताया कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो,विज्ञान,राजनीति,खेल या अंतरिक्ष का क्षेत्र। महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अवसर और समर्थन मिले तो वे हर ऊँचाई को छू सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समुचित विकास के लिए आवश्यक है कि महिलाओं को शिक्षा,सम्मान और समान अवसर प्रदान किए जाएँ। एक शिक्षित और सशक्त महिला पूरे समाज को आगे बढ़ाने की ताकत रखती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं का हमेशा सम्मान करेंगे,उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी रश्मि दूबे, निरूपमा सिंह,शिखा सिंह (सीडब्ल्यूसी),स्नेहा उपाध्याय,परामर्शदाता खुशबू सिंह,प्रियांका राय,रेखा,श्वेता,प्रियंका,गूंजा और चंचला सहित कई महिला उपस्थित रही।