संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। आज बुधवार को खंड विकास अधिकारी हरहुआ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किसान सेवा रथ को ब्लाक मुख्यालय से रवाना किया गया। बीडीओ हरहुआ ने कहा कि किसान समाज का अन्नदाता,व देश की रीढ हैं।एडीओ कृषि देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि कृषि और कृषको के हित मे यह रथ समूचे ब्लाक के किसानो को जागरुक करेगे।एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने कहा कि किसान की सेवा राष्ट्र सेवा है।इस मौके पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़,एडीओ साँख्यिकी शैलेन्द्र सिह,वरिष्ठ सहायक शेर सिह ,बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव व नीतू उपस्थित रहे।