संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर,वाराणसी।* ईद व अक्षय तृतीया पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रामेश्वर चौकी की पुलिस बल पैदल रूट मार्च किया लोगों से अमन चैन,शांति बनाए रखने की अपील की। दिन मेंअलविदा के नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।उच्चाधिकारियों व जंसा थानाध्यक्ष के निर्देश पर रामेश्वर चौकी प्रभारी अभिषेक राय, उप निरी0 दिनेश त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ रामेश्वर कस्बा,परसीपुर,बरेमा,देहली विनायक सहित कपरफोरवा में देर शाम तक निकालकर पर्व को मनाने व शांति बनाए रखने की अपील की। चौकी प्रभारी ने कहा कि इस पर्व पर कोई नई परम्परा नहीं की जाएगी। नमाज व पूजन यथा स्थान पर ही होंगे। पुलिस बल हर समय सचल दस्ते के साथ गस्त करेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी चौकसी रखी जायेगी।