संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी ।। डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीना के सुपरविजन एसीपी सारनाथ के गहन पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे के नेतृत्व में चोलापुर पुलिस बेहतर कार्य को अंजाम दे रही है।बता दे कि थाना चोलापुर पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पीली धातु की चैन,03 अदद मोबाईल,16550/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया।चोलापुर पुलिस को सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी वरूणा जोन द्वारा 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया।डीसीपी,एडीसीपी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में दी जानकारी।