संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 3558/2012 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वारंटी वीर बहादुर यादव पुत्र होरी निवासी ग्राम मिश्रपुरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर दिनांक 21.05.2023 को समय-12.20 बजे वारंटी के घर ग्राम मिश्रपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्या,का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।