UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,वाराणसी में अब दिल्ली और एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। रामनगर स्थित ब्रेथ ईज़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार उत्कृष्ट और आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के अपने संकल्प के साथ एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है। अब इस प्रतिष्ठित अस्पताल में देश के नामचीन संस्थानों–दिल्ली और एम्स से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएँ देंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,मैक्स हॉस्पिटल साकेत,दिल्ली से जुड़े चेस्ट एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल पाठक अब नियमित रूप से ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे। वे छाती एवं गंभीर श्वसन रोगों से संबंधित जटिल बीमारियों का अत्याधुनिक उपचार प्रदान करेंगे। वहीं,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एम्स गोरखपुर की विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी पांडेय भी अपनी सेवाएँ देंगी। वे महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और प्रसव संबंधी जटिलताओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराएँगी।डॉक्टरों की उपलब्धता का समय : सोमवार,बुधवार और शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ चेस्ट,टीबी,एलर्जी एवं अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. पाठक ने बताया,"हमारा उद्देश्य रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के जुड़ने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति आएगी।"मरीज निर्धारित समय पर अस्पताल पहुँचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7570000243 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल अब आपके शहर में ही बड़े शहरों जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News