संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के इंदरपुर,रसुलपुर निवासी फौजी सूबेदार प्रह्लाद यादव उम्र 50 वर्ष की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत की सूचना व पार्थिव शरीर पहुंचने पर परिजनों में दुखों का आलम वही पूरे गाँव मे सन्नाटा छा गया।आस पास के गाँवो की भारी भीड़ घर पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़कर इकठ्ठा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेदार प्रह्लाद यादव वर्ष 1996 में 18 गर्नेडियर टाइगर हिल पलटन में भर्ती हुए थे।इस समय दिल्ली में तैनाती थी।29 वर्ष की सर्विस के दौरान 19अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। रिटायर होने को मात्र आठ माह बचे थे इसके पूर्व बेटी के शादी को लेकर घर आये थे,अभी एक सप्ताह छुट्टी काटकर घर से वापस सेना हेडक्वाटर दिल्ली गए थे।
परिवार में गृहणी पत्नी पुष्पा देवी तीन बेटियाँ जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।एक बेटा प्रिंस यादव जो कक्षा 9 में पढ़ता है। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर रहे। बड़े भाई जयप्रकाश यादव सेना से 10 वर्ष पूर्व रिटायर हुए हैं वहीं छोटे भाई जितेंद्र यादव उर्फ नटवर यादव खेती का कार्य करते हैं। पिता श्रीनाथ यादव का तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था।
सूबेदार प्रह्लाद यादव के निधन की सूचना 19 अक्टूबर को रात 12 बजे परिजनों को मिली थी तभी से कोहराम मचा हुआ था। आज 21 अक्टूबर रविवार मंगलवार को रामेश्वर श्मशान घाट पर सैनिक चबूतरे पर अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि इकलौते पुत्र प्रिंस यादव ने दी। सेना के जवानों सहित उनकी वाहन पर शवयात्रा हरहुआ पंचक्रोशी मार्ग से इंदरपुर गाँव के लिए चली तो करोमा में भगत यादव,राजनारायण पटेल, चक्का गांव के प्रधान मधुवन यादव व पूर्व सैनिकों ने पांचों शिवाला पर रसुलपुर प्रधान कैलाश यादव ,कपिलनारायन पांडेय,हिटलर सिंह,विनोद यादव,रसुलपुर में जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर नमन किया। परिवार जनों के दर्शन के बाद इंदरपुर गांव से पंचक्रोशी मार्ग से रामेश्वर बाजार में प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव ,प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद ,के0 एल0 पथिक,पूर्व फौजी रविशंकर पांडेय ,बीडीसी रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता,आचार्य प0 अन्नू तिवारी,रोहित तिवारी, रंजीत तिवारी, प्रितेश तिवारी, पूर्व फौजी रामप्रसाद ,त्रिभुवन,राजेश गुप्ता सहित कई लोगों ने पुष्पवर्षा कर अंतिम दर्शन कर विदाई दी।रामेश्वर श्मशान घाट तक जहां रास्ते भर लोगो ने पुष्पवर्षा कर अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में बड़ागाँव व रामेश्वर की पुलिस साथ साथ घाट तक लगी रही । शवयात्रा में सैकड़ों लोगों के हाथों में तिरंगा लेकर शामिल भारी भीड़ सूबेदार प्रह्लाद यादव अमर रहे,अमर रहे ,अमर रहे के नारे लगा रहे थे। श्मशान घाट पर सबकी आँखे नम और अपलक शव से उठने वाले लौ में सूबेदार प्रह्लाद यादव की यादों को निहारते उनकी सादगी ,सरलता,मृदुलता और राष्ट्र प्रेम की चर्चा कर गमगीन दिखे