UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पिण्डरा विकासखण्ड में रबी गोष्ठी में किसानों को मिला नि:शुल्क नैनो यूरिया व माइकोराजा

Updated on: 03 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --पिण्डरा विकासखण्ड के इन्दरपुर लोकापुर गांव में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को विकासखण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कार्य समिति सदस्य कपिल नारायण पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का अनुरोध किया गया तथा कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य विभाग से जुड़कर कृषक हितार्थ की चल रही योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु अपील की गई। इस मौके पर 20 प्रगतिशील किसानों को माइकोराजा एवं नैनो यूरिया नि:शुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य द्वारा किसानों से अनुरोध किया गया कि जिन किसान भाइयों के द्वारा गेहूं की बुवाई अभी तक नहीं की गई है वे लोग अविलम्ब अपनी बुवाई कर लें। बुवाई में जितना विलंब होगा उतनी ही मात्रा में उत्पादकता भी कम होता जाएगा।विलम्ब में बोई जाने वाली गेहूं प्रजाति डीबीडब्ल्यू 303, एचडी 2967, पीबीडब्ल्यू 373 है, तथा बीज दर 25% बढ़ाकर बोयें। प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 निर्धारित है। इसके साथ ही कृषि विभाग की तरफ से कृषि यंत्र, उन्नत बीज एवं कृषि रक्षा रसायन 50% अनुदान पर दिया जा रहा है। किसान भाई इसका भरपूर लाभ अवश्य उठायें।पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतिमा सिंह द्वारा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमितेश सिंह द्वारा किसानों को कृषि की समसामयिक जानकारी के साथ गेहूं, चना, मटर एवं सरसों की खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई साथ ही वैज्ञानिक डॉक्टर मनीष कुमार पाण्डेय के द्वारा जैविक खेती की तकनीकी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक पाल, कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रोशन कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार राय, विभांशु मौर्य, कार्यक्रम में प्रमुख प्रगतिशील किसान दिनेश प्रताप सिंह, वंशराज यादव, राजनाथ, दयाराम समेत सैकड़ो किसान बन्धु उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News