संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा | मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0171/2023 धारा 323, 504,325,308 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 राममूरत यादव निवासी ग्राम धरमपुर बारी, अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 01.05.2023 को समय करीब 10.15 बजे धरमपुर बारी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 राज दर्पण तिवारी,हे0का0 लवकुश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।