संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष महानिदेशक दीपक कुमार (IPS) ने वाराणसी स्थित 95 बटालियन का निरीक्षण कर श्री काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए तथा जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने का संदेश दिया।इस दौरान उन्होंने 95 बटालियन परिसर में नवनिर्मित सैनिक भोजनालय (ORS Mess) का उद्घाटन किया। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने बटालियन की सुरक्षा सेवाओं के साथ-साथ वृक्षारोपण,स्वच्छता एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।