UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विजय सिंह विद्यार्थी की रिहाई पर उमड़ा जनसैलाब

Updated on: 04 July, 2026

समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बोले न्यायपालिका पर था पूरा भरोसा

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर खेतासराय भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विकास खंड शाहगंज सोंधी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी की रिहाई के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब तीन माह से जौनपुर जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे विद्यार्थी को हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया। रिहाई की सूचना मिलते ही समर्थकों में उल्लास का माहौल छा गया सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक जौनपुर जिला कारागार के बाहर एकत्र हो गए थे। रिहाई के बाद जैसे ही विजय सिंह विद्यार्थी जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में गगनभेदी नारे लगे और एक लंबा वाहन काफिला उन्हें लेकर पैतृक गांव सोनिकपुर पहुंचा, जहां लोगों ने उन्हें नायक की तरह सम्मानित किया मीडिया से बातचीत में विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। यह न्याय और सत्य की जीत है। एक जनसेवक को कैद नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके साथ जनता की दुआएं होती हैं। मैं जनता का सेवक हूं और अब जनता के बीच लौट आया हूं। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। रिहाई के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय सिंह विद्यार्थी की रिहाई से क्षेत्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। भाजपा समर्थक वर्ग इसे जनता और न्याय की जीत के रूप में देख रहा है, वहीं विपक्षी दलों में मंथन का दौर शुरू हो गया है। विद्यार्थी ने अपने संदेश में कहा, यह रिहाई केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास की जीत है जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर न्याय की उम्मीद बनाए रखी। इस अवसर पर कुसुम सिंह एडवोकेट, उमेश सिंह बाबा, अज़ीम सिद्दिकीं, रिंकू सिंह, सफर शेख, मनीषा सोनी, योगेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज सिंह, ढेभा यादव, विजय कश्यप, हरिश्याम वर्मा, रिंकू सिंह, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News