UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वीडीए सचिव ने जोन 03,04,05 से सम्बन्धित शमन मानचित्रों का किया निस्तारण 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी के सभागार में मंगलवार को सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में जोन03,04,05 से सम्बन्धित शमन मानचित्रो का निस्तारण, बकाया जमा, शिकायत निस्तारण, प्रवर्तन कार्यवाही इत्यादि की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें आवंटित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को बन्द कराने, पार्किंग हेतु बेसमेंटों को खाली कराए जाने, अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कराने, अवैध पेट्रोल पंपों की जांच कर उनका मानचित्र स्वीकृति हेतु अभियान चलाने, व क्षेत्रांतर्गत हो रहे अवैध निर्माणों के सापेक्ष अधिक से अधिक संख्या में शमन मानचित्र दाखिल कराने हेतु निर्देशित किया गया। जॉन 03 में अधिक संख्या में शमन मानचित्र लम्बित पाए जाने पर जोनल अधिकारी व अवर अभियन्ता को समीक्षा कर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान संयुक्त सचिव परमानंद यादव, जोनल अधिकारी जोन 03 सौरभ देव प्रजापति, जोनल अधिकारी जॉन 04 प्रमोद कुमार तिवारी, जोनल अधिकारी जोन 05 प्रकाश कुमार, अवर अभियन्ता जोन 03 रविंद्र प्रकाश, जोन 04 आरके सिंह, जोन 05 पीएन दुबे उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News