UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गबन के आरोपी प्रधान ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *बिनय सिंह* 

 

 *पिण्डरा* -स्थानीय तहसील के मंगारी गांव के ग्राम प्रधान नन्दलाल जायसवाल की याचिका कोर्ट द्वारा खारिज करने के बाद ग्राम प्रधान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया | आपको बताते चलें कि जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच में 16 लाख से ज्यादा की गबन करने का मामला प्रकाश में आया था | जिस पर डीपीआरओ ने 25 फरवरी 2023 को ब्लॉक के एडीयो पंचायत को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था |जिसपर एडीओ ने आरोपियों पर मुक़दमा दर्ज करवाया था |मंगारी गांव के ही रहने वाले चंद्रशेखर सिंह के शिकायत पर ही जिलाधिकारी वाराणसी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था | शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने पर 23 दिसंबर 2023 को फूलपुर थाने में ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल और तत्कालीन पंचायत सेक्रेटरी संजय शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत एडीयो पंचायत अशोक चौबे की तारीख को मुकदमा दर्ज किया गया था |गबन के आरोप में प्रधान को जेल भेजने पर प्रधानों में अफरा तफरी मच गई है |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News