संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आज दिनांक 18 /5 /2026 को सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक संगोष्ठी और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो नशा मुक्ति के संदर्भ में था, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने नशा से बचने के लिए स्वयंसेवक और सेविकाओं को विस्तार पूर्वक बताया।इस कार्यक्रम में दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्यामधर एवं सुश्री जगराता कुशवाहा के अलावा महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं भी उपस्थित थी संगोष्ठी का समापन नशा के खिलाफ शपथ लेकर समापन किया गया।