पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज तहसील सभागार शाहगंज में रविवार को मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक चले उक्त कार्यक्रम में कुल बाइस रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि सरकार की इस पहल से रसोइयों और उनके परिवारों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए आर्थिक परेशानी कम होगी और पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। रसोइयों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत शुक्ला ने किया। संचालन अध्यापक डॉ रत्नेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुइथाकलां आनंद प्रकाश सिंह, खुटहन विपुल उपाध्याय, शिक्षक अखिलेश चंद्र मिश्र, अशोक सोनकर, देव मणि त्रिपाठी, रीमा सिंह सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी व रसोइये मौजूद रहे।