UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नवागत सीएमओ डा.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्भाला कार्यभार 

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन पी सिंह ने मंगलवार को अपने पद का विधिवत कार्य भार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जनपद में संचालित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रारंभिक समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉक्टर एन पी सिंह ने कहा जनपद वासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ, समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की मनसा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर नियंत्रण प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ साथ जन सामान्य को स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का समय से लाभ मिलना भी सुनिश्चित किया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें, आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉक्टर एन पी सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा जनपद की स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।डा.सिंह ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है, और वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में निरंतर सुधार के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनपद के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News