UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ग्रामचौपाल के आयोजन मे सभी ग्रामवासियो की भागीदारी जरूरी: बद्रीप्रसाद वर्मा*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत गोकुलपुर तथा गड़वाँ मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ।गड़वा मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामवासियो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामचौपाल जैसे आयोजन मे सभी ग्रामवासियो की भागीदारी जरूरी है।बीडीओ हरहुआ ने ग्रामचौपाल के महत्व और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।गोकुलपुर मे चौपाल की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ ने कहा कि जनता की शिकायतो और समस्याओ का मौके पर निस्तारण हुए बगैर ग्रामचौपाल की मूल भावना परिपालित नही हो सकती।बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद तथा एडीओ पंचायत मयंकमोहन ने सेक्रेटरी रवि सिंह के माध्यम से जनशिकायतो को पंजिका मे लिपिबद्ध कराया।चौपाल मे पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष वर्मा,सेक्रेटरी रवि सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव तथा अमितेश श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमुदाय को शासन की कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया।ग्राम प्रधान साहब लाल ने चौपाल मे उपस्थित अतिथियो और ग्रामवासियो का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।चौपाल मे खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News