पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। सुनील कुमार यादव के लाइन हाजिर होने के बाद एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुरानी बाजार चौकी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को सौंपी है। कार्यभार संभालते ही नए चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने को अपनी प्राथमिकता बताया सामुदायिक समाचार मंच
चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों की सुनवाई और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का भी संकल्प जताया।
के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन एवबगपुरानी बाजार चौकी के अंतर्गत लंबे समय से चर्चा में रहने वाले जुआ, गांजे की कथित बिक्री, प्रतिबंधित दोहरे की बिक्री, अवैध कफ सिरप की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाना नए चौकी प्रभारी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संतोष कुमार यादव इन गतिविधियों पर किस तरह प्रभावी कार्रवाई करते हैं और अपराधियों के खिलाफ कितना सख्त रुख अपनाते हैं
नए चौकी प्रभारी ने कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके समाधान का संकल्प लिया है। ऐसे में स्थानीय लोगों की निगाहें अब नए चौकी प्रभारी की कार्यशैली और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं अब सवाल सिर्फ चौकी की कमान संभालने का नहीं, बल्कि पुरानी बाजार क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का है। आने वाला समय बताएगा कि संतोष यादव इस चुनौती पर कितना खरा उतरते हैं।