UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रक्तदान महादान: दया कम्युनिटी फाउंडेशन के शिविर में उमड़ा मानवता का सैलाब

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

रक्तदान शिविर में रक्तदान करते समाजसेवी व पदाधिकारीगण दया कम्युनिटी फाउंडेशन

शाहगंज, “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संदेश को साकार करते हुए दया कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित “महा रक्तदान शिविर” बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चैंपियन श्री आकाश आजाद, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. जे. यादव, तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य उद्घाटनकर्ता डॉ. अभिषेक रावत संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे, वहीं विशेष अतिथि बिट्टू किन्नर एवं थाना अध्यक्ष पवई श्री प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं शिविर में कुल 28 दानवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में डॉ. आर. जे. यादव, डॉ. श्याम बिहारी गौतम, डॉ. एस. के. पासवान, डॉ. योगेंद्र यादव, अजय सिंह, मनोज मौर्या, डॉ. हरिकेश यादव सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे। रक्तदानकर्ताओं का कहना था कि “एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महा रक्तदान शिविर से क्षेत्रीय अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। दया कम्युनिटी फाउंडेशन परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मानवता की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति है, और रक्तदान उसका सबसे सुंदर माध्यम है रक्तदान शिविर में रक्तदान करते समाजसेवी व पदाधिकारीगण दया कम्युनिटी फाउंडेशन

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News