संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। जिला मुख्यालय पर पिछले दिनो संघ भवन पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के हुए चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को जिला राइफल क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व बंदिता श्रीवास्तव,पूर्व कलेक्ट्रेट अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,अध्यक्ष विकास भवन दिनेश सिंह, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारी का सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। पूरा सभागार कर्मचारियों से भरा रहा। समस्त अतिथि अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण किया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।