पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा*
जौनपुर मड़ियाहूं सेवापखवाड़ा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उषा उपवन, मड़ियाहूं में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय माता तुल्य श्रीमती सीमा द्विवेदी जी (राज्यसभा सांसद) मंचासीन रहीं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह जी, जिला मंत्री भाजपा श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव जी, डॉ. अर्चना शुक्ला जी (क्षेत्रीय मंत्री, काशी), युवा किसान मोर्चा, डॉ. आलोक सिंह (चिकित्सक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, मड़ियाहूं, मंडल अध्यक्ष रामपुर देवी संकर दुबे, प्रियांशु दीक्षित मीडिया प्रभारी संयोजक आईटी सेल भाजपा मंडल रामपुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।