UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अपोलो हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान कई महिला की हुई मौत

Updated on: 04 July, 2026

 पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर 

अस्पताल की चैंबर से दर्जनों शराब की बोतल हुई बरामद

जौनपुर मछली शहर  नगर में एक बहुचर्चित अपोलो प्राइवेट अस्पताल प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के देवर ने पत्रकारों से बात करने के दौरान अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अपोलो अस्पताल में पहले भी कई ऐसी लापरवाही के कारण घटनाएं घट चुकी है। अस्पताल पर कोई कार्यवाही न होने से ये अपोलो अस्पताल के संचालक/ डॉक्टर फिर यमराज बन बैठे। जब सुविधा नही, व्यवस्था नही कोई जानकारी नही है तो अस्पताल का नाम अपोलो रखने की क्या जरूरत है। ऐसा प्रतिष्ठित नाम रखकर ईलाज नही मौत का सौदा करने बैठे है। तत्काल ये अस्पताल सील होनी चाहिए अस्पताल स्टॉप की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए । परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया  जमुआर बाजार के पास दहेला ग्राम निवासी बबीता यादव 32 वर्ष प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई । इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसे औरतों में दम तोड़ दिया । शाम को परिजनों ने बबीता का शव लेकर अस्पताल लौट आए और डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शांति व्यवस्था बना रखी । परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है और प्रभारी निरीक्षक शान मोहम्मद ने बताया पीड़ित परिवार के द्वारा तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । वही परिजन अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं परिवारजनों का कहना है कि जब तक जिले के सक्षम अधिकारी अस्पताल पर कार्रवाई नहीं करते तब तक के धरना जारी रहेगा । स्वास्थ्य सेवा के नाम पर मानक विहीन अस्पताल भरमार हो गई है। जहाँ डॉक्टर मरीजों की जान के ग्राहक बनकर जुगाड़ से डिग्री हासिल करके बिना ज्ञान के अभाव में मरीजों का धड़ल्ले से इलाज कर उनके जीवन के साथ खेल रहे है ।अपोलो हॉस्पिटल अक्सर डॉक्टर की लापरवाही से मरीज अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं जांच के दौरान चेंबर में शराब की दर्जनों बोतल पी गई है जिससे स्वास्थ्य विभाग के ऊपर एक सवालिया निशान खड़ा होता है कि ऐसे डॉक्टर जो शराब के नशे में मरीज का इलाज करते हैं और ऑपरेशन करते हैं क्या कोई मरीज उनकी ऑपरेशन या इलाज से जिंदा रह सकता है । स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपोलो अस्पताल को सीज कर दिया गया है ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News