संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- साल 2013 में स्काई मार्ग फाइनेंस सोसायटी खोलकर लोगों से पैसा डबल ट्रीपल करने के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोपी और स्काई मार्ग फाइनेंस सोसायटी का डायरेक्टर ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया।निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एक वर्ष बाद कंपनी के चेयरमैन, डायरेक्टर्स और संचालकों ने कंपनी कार्यालय का ताला बंद कर जनता की गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गये। जौनपुर के नेवढ़िया निवासी वादी प संजय पटेल ने मई 2015 में थाना लाईन बाजार, जौनपुर में कंपनी के डायरेक्टर और संचालकों के विरुद्ध धोखाधड़ी, अभिलेखों में हेरा फेरी कर गबन का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जौनपुर, वाराणसी और आसपास के जनपदों के सैकड़ों पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराया था। ऐसे में पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुनील कुमार वमी और उनकी टीम ने प्रकरण में अभियुक्त रामकुमार पटेल पुत्र शिवमूरत पटेल निवासी एससी घोष म लेन भारदेश्वर हुगली कोलकाता मूल निवासी बहलोलपुर, चोलापुर वाराणसी को शनिवार को बि चोलापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पूर्व में भी वाराणसी के सिगरा थाना से चिट फंड के मामले में जेल जा चुका है। जालसाजों ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन कोलकाता, पश्चिम बंगाल से कराया था। आरोपी ने अपना निवास अभिलेखों में कोलकाता के हुगली क्षेत्र दशाया के था। पुलिस को काफी दिनों से आरोपी की तलाश थी। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक सुनील कुमार म वर्मा, मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, विनोद यादव, सुभाष यादव शामिल है।