संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंगलवार को मुस्तफाबाद में चौपाल में मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि हर कल्यणकारी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब के दरवाजे तक पहुंचाना और छूट गए पात्र को लाभान्वित कराना प्रमुख है। श्री सिंह ने गर्भवती महिला का गोंद भराई व बच्चे का अन्नप्राशन कराया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पारस राम ने कहा कि एलईडी प्रचार वाहन से योजनाओं के प्रचार प्रसार करना उनके लिए एक शुभ सन्देश दिया जा रहा है।प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व समूह की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश यादव,एडीओ आईएसबी दुर्गेश सिंह,एडीओ सहकारिता दिलीप सोनकर,ग्रामपंचायत सचिव रवि कुमार सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।