संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी किये जाने के कार्यक्रम मे किसानो द्वारा विकास खण्ड हरहुआ सभागार मे वर्चुअल रूप से सहभागिता किया गयाl
कार्यक्रम मे बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान कर पीएम सम्मान निधि से किया जाएगा सम्मान। सहायक विकास अधिकारी क़ृषि देवेंद्र कुमार ने किसानों को ऑन लाइन पंजीकरण व उससे सम्बन्धित रिकार्ड कापी के शामिल करने व केवाईसी ,एनपीसीआई कराने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सुनील पांडेय, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी,शैलेन्द्र कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, बच्चू लाल, आशुतोष, रूमा शर्मा, आकांक्षा राय, अखिलेश सिंह, मनीष सिंह, नवीन उपाध्याय सहित किसान प्रेम चंद, शिवमूरत, कैलाश पटेल, सीता राम, कमलेश, विनोद पटेल एवं शोभनाथ सहित 105 किसानो ने प्रतिभाग किया।