संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अखिलेश यादव नें सोशल मीडिया पर लिखा कि छठे चरण में भी ‘इंडिया गठबंधन’ के समर्थन में हुई बंपर वोटिंग ने साबित कर दिया है कि जनता बड़ा बदलाव करने जा रही है। उत्साही मतदाताओं के साथ ही बूथ से लेकर ज़िले स्तर तक उन सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, नेताओं,पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने रात-दिन एक करके देश में परिवर्तन लाने के लिए,इस चरण में भी अथक प्रयास किया है।अब आख़िरी चरण के लिए भी बिना रुके-थमे और बड़ी सतर्कता के साथ बहुत संभल-संभलकर आगे बढ़ना है।जीत के अंतर को जितना ज़्यादा हो सके उतना ज़्यादा बढ़ाना है,जिससे चुनावी धांधली की विशेषज्ञ ‘शातिर भाजपा’ कोई भी हेरा-फेरी न कर सके।
याद रखें :मतदान भी, सावधान भी!जब तक जीत का प्रमाण नहीं,तब तक विश्राम नहीं*!