संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी बजी क्षेत्र में बाइक सवार एक व्यक्ति को रोककर डरा-धमकाकर उसकी रियलमी कम्पनी की सफेद रंग की मोबाइल, पर्स एवं ₹26,000/- नगद लूट लिए गए थे। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 245/2026, धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 14.08.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर रघुनाथपुर मोड़, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार उर्फ ज्यूत राजभर उर्फ जित्तू राजभर पुत्र सुभाष राजभर, निवासी ग्राम नौघरवा पुरारघुनाथपुर, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष को समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार उर्फ ज्यूत राजभर उर्फ जित्तू राजभर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर रात्रि में अकेले आने-जाने वाले व्यक्तियों को रोककर डराने-धमकाने तथा लूटपाट करने का कार्य करता है। अभियुक्त ने बताया कि उनकी करीब 08-10 व्यक्तियों की टीम है तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए 04-04 व्यक्तियों की टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर जाते हैं।
अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 03.08.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे वह अपने साथी अंकित पटेल, अनूप तिवारी एवं ओम प्रकाश पटेल के साथ बर्जी में एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर डरा-धमकाकर उसकी रियलमी कम्पनी की सफेद रंग की मोबाइल फोन, पर्स एवं ₹4,500/- नगद लूट लिये थे। इसके बाद बाइक की चाबी निकालकर कुछ दूरी पर फेंक दी थी, ताकि पीड़ित उनका पीछा न कर सके। घटना के बाद सभी लोग इटहा-कुड़ी के पास पहुंचे, जहां लूटे गये सामान का आपस में बंटवारा किया गया। अभियुक्त के अनुसार रियलमी मोबाइल फोन अनूप तिवारी ने ले लिया तथा पर्स में कोई नगदी न मिलने पर उसमें रखे विजय नामक व्यक्ति के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात सहित वहीं फेंक दिया गया। अभियुक्त ने बताया कि उसके हिस्से में ₹1,500/- आये थे, जिन्हें वह खर्च कर चुका है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके साथ लूट की घटनाओं में शामिल आदित्य पटेल, अंकित पटेल एवं सुमित पटेल को बड़ागांव पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त जानकारी होने के कारण वह भी आज घर से भागने की फिराक में रघुनाथपुर मोड़ के पास खड़ा था, जहां पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा
जितेन्द्र कुमार उर्फ ज्यूत राजभर उर्फ जित्तू राजभर पुत्र सुभाष राजभर, निवासी ग्राम नौघरवा पुरारघुनाथपुर, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष। मु0अ0सं0 245/2026, धारा 309(4) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।प्र0नि0 राजीव सिंह, थाना प्रभारी फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिराँव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी