UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मऊ स्टेशन पर चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,832 बेटिकट यात्रियों से ₹4.18 लाख वसूले

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में आज वाराणसी सिटी–भटनी रेलखंड के मऊ स्टेशन पर सघन “किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले कुल 832 यात्रियों से ₹4,18,160 (चार लाख अठारह हजार एक सौ साठ रुपये) का रेल राजस्व वसूला गया। इस विशेष अभियान में वाराणसी रेड,गोरखपुर रेड,छपरा तथा मऊ आईसीपी के कुल 27 टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के 7 जवान मौजूद रहे। अभियान के चलते बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मच गई तथा रेलवे टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा करना न केवल नियमों का उल्लंघन है,बल्कि यह एक सामाजिक अपराध भी है। उन्होंने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने एवं जागरूक नागरिक बनने की अपील की। चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एन. मिश्रा,मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी,रामप्रभाव यादव,मंगल सिंह,अनीश अहमद,रीना,अमित राज,सईद अख्तर,प्रकाश,अमित,पवन राय,संतोष,राजेश,अमृत कुमार,राजेन्द्र,रघुनन्दन,विनय,विपिन विहारी,नसीम अहमद,नौसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News