UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुरुषोत्तमपुर गांव में एक व्यक्ति को बचाने के लिए कुएं में कूदे व्यक्ति जहरीली गैस से मौत

Updated on: 04 July, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेय पुरुषोत्तमपुर गांव में एक व्यक्ति को बचाने के लिए कुएं में कूदे व्यक्ति जहरीली गैस से मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो लोगों को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गांव का एक सिरफिरा व्यक्ति कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए गांव के 3 लोग कुएं में उतर गए जहां पहले से कुएं में जहरीली गैस फैल रही थी। तीनों अचेत हो गए किसी तरह से उन्हें अपने के बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने पंकज कुमार पुत्र कैलाश नाथ उम्र लगभग 28 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कर अच्छे दोनों व्यक्तियों का उपचार कर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शीतला चौकिया चंदन कुमार राय सहयोगी जवान रोशन कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जिस व्यक्ति को बचाने के लिए तीनों कुए में उतरने के कारण जहरीली गैस का शिकार हुए थे वह व्यक्ति बिल्कुल सुरक्षित है और घर में उसे रखा गया है।। पत्रकार इशरत हुसैन। कुएं में जहरीली गैस से एक की मौत दो की हालत नाजुक।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News