UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला जज की संयुक्त टीम ने केन्द्रीय कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- केंद्रीय कारागार वाराणसी में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव शुक्ला, एडीएम सिटी वाराणसी आलोक कुमार वर्मा, डीसीपी वरूणापार जोन आकाश पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के विधिक सचिव प्रवीण कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की संयुक्त टीम द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी सर्किलों में बन्दियों की परेड देखी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना व समझा गया। ऐसे बन्दी जिनकी जमानत मंजूर कर ली गई है, और जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्ध हैं उसके संबंध में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई एवं निवारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कारागार अस्पताल की साफ सफाई एवं पाकशाला की स्वच्छता आदि को देखकर सभी उच्च अधिकारीगण संतुष्ट दिखे और सभी ने सराहना भी किया। निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News