संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मिर्जामुराद फ्लाई ओवर के पास कैंब चालक को तंमचा सटाकर UP 62 CB 7595 वैंगनार वाहन व 3600/- रूपये लूटने के सम्बन्ध में वादी के तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 127/24 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मिर्जामुराद को टीम गठित कर सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 11.06.2024 को थाना मिर्जामुराद की गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते मुखबिर की सूचना पर जोगियापुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त विकास कुमार तिवारी पुत्र श्यामजी तिवारी, नि0 ग्राम ढोकरी सैदाबाद, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की वैगनार वाहन सं0 UP 62CB 7595, नगद 3600/-रूपये, 01 अदद उ0प्र0 पुलिस की फर्जी पहचान पत्र, 01 अदद डी.एल, 01 अदद पेनकार्ड व घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने उ0प्र0 पुलिस की पहचान पत्र के सम्बन्ध में बताया कि साहब यह फर्जी पहचान पत्र है जिसको दिखा कर हम लोग गलत काम करते है । अवैध तमन्चा के सम्बन्ध में बताया की तमंचा रखने के शौकीन है जिसके साथ उसके कई फोटो मोबाईल फोन मे मौजूद है ।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* विकास कुमार तिवारी पुत्र श्याम जी तिवारी, नि0 ग्राम ढोकरी सैदाबाद, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज उम्र 25 वर्ष ।*पंजीकृत अभियोग*– 1. मु0अ0सं0 00127/2024 धारा 392/411/419/420/467/468/471 भादवि व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसीबरामदगी का विवरण-*1. 01 अदद लूट की गाड़ी वैगनार सं0 UP 62CB 7595 2. नगद 3600/-रूपये3. 01 अदद उ0प्र0 पुलिस की फर्जी पहचान पत्र व 01 अदद डी.एल व 01 अदद पेनकार्ड 4. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 विजय कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 कमलेश यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 धीरज कुमार थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 रोहित दूबे थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 प्रशि0 मधुसूदन त्रिपाठी, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 वैभव त्रिपाठी, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 रितुराज थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 कमलेश यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी । वा0चा0 का0 हरिराम शुक्ल थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।