UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*घायल बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ ।बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत हरहुआ में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल जयप्रकाश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी सरैया ,आयर की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

  परिजनों के अनुसार सोमवार दिन में काम करने के लिए हरहुआ आए थे। काम समाप्त करने के बाद शाम को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरहुआ क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई जिससे सिर में गंभीर चोट आ गई।शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां देर रात मौत हो गई।

     सूचना मिलने पर हरहुआ पुलिस चौकी की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी। परिजनों ने गौराघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News