संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*सरैया मे एडीओ सहकारिता ने अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*
*हरहुआ*।
बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत सरैयाँ मे मंगलवार को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी अभिलाष और ग्रामप्रधान रामनरेश यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि माँ अन्नपूर्णा की काशी मे अन्नपूर्णा भवन की स्थापना ग्रामपंचायत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्नपूर्णा भवन भूख और गरीबी से लड़ने का एक प्रभावी उपकरण है।
सेक्रेटरी अभिलाष ने बताया कि लगभग नौ लाख की लागत से बन रहे अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न भंडारण और वितरण इत्यादि कार्यो मे सहूलियत होगी । ग्रामवासियो को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।
निरीक्षण के समय ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष, ग्रामप्रधान रामनरेश यादव, तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव,रोजगार सेवक संजय पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।
(फोटो)