पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर मडियाहूँ स्थानीय नगर के चंडिका माता मंदिर के तालाब का सफाई छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है आज दोपहर 2:00 बजे विधायक डॉक्टर आरके पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ चंडिका माता मंदिर पहुंचे तालाब में गंदगी देखकर उन्होंने तत्काल तालाब में उतरकर खुद अपने हाथों से जलकुंभी को बाहर निकाल कर फेंकते रहे जब तक पानी साफ नहीं हो गया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान व्रतियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए तालाब पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मडियाहू नवीन कुमार प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह
चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारुकी, तमाम सभासदगढ़ व आदि लोग मौजूद रहे।