UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नवरात्र में सुगम होगा मां विंध्यवासिनी का दर्शन, चलेंगी अतिरिक्त बसें* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सफर आसान होगा। इसके लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम की कोशिश है कि हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं के लिए बस उपलब्ध हो। विभाग ने इसकी निगरानी के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। 

 

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम ने 10 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं को बस मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। 

 

दरअसल, नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें मां के दरबार तक पहुंचने में असुविधा न हो।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News