संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद नाथ यति
चोलापुर/वाराणसी-
नमामि गंगे योजनान्तर्गत गठित जैविक क्लस्टरों में शामिल किसानों को रविवार को जैविक खेती हेतु नि:शुल्क कृषि निवेशों का वितरण किया गया।कृषि विभाग एवं इश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान में उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में चोलापुर विकास खण्ड के बबियांव व परानापट्टी के किसानों को कृषि निवेशों का वितरण हुआ।बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि परानापट्टी गांव के जैविक समिति में शामिल 21 किसानों को 39 एकड़ के लिए एवं बबियांव गांव में 16 किसानों को 40 एकड़ क्षेत्रफल के लिए कृषि निवेश बांटे गये।कृषि निवेशों में जैविक खाद,जैविक कीटनाशक,डीकम्पोजर,हरी खाद हेतु मूंग का बीज,नीम की खली आदि का वितरण किया गया।
इस दौरान नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ,त्रिभुवन नारायन सिंह,सुशीला देवी,सौरभ रघुवंशी,अभिमन्यु मौर्या,श्यामजी मौर्या आदि किसान उपस्थित रहे।