UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अपनी टीम के साथ बालिकाओं को किया जागरूक*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर- महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में वाराणसी जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज चौबेपुर थाना क्षेत्र में महिला आरक्षियों और सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पढने वाली बालिकाओं को शासन की हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं चौपाल के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उपरोक्त जागरुकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ का भाग लिया।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा कंपोज़िट विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यरूप से प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर् राजीव कुमार सिंह, मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम व मुख्य रूप से अवनीश पाठक, आरती गौतम, शशांक वर्मा, नीतू, नीलम, प्रमिला, शुभम सिंह समेत विद्यालय के सभी स्टाप व थाना चौबेपुर की टीम मौजूद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News