संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।*
पूर्व तैयारी कर आपदा से होने वाली क्षति को बहुत हद तक कम किया जा सकता है उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानंदपुर में ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग (प्रशिक्षण अनुभाग) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित "ग्राम पंचायत विकास योजना के साथ आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन दृष्टिकोण का एकीकरण विषयक" पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस में सेवा निवृत्त जिला विकास अधिकारी डॉ0 दयाराम विश्वकर्मा ने कही। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के के संदर्भ में मुद्दे और चुनौतियों का सामाजिक मानचित्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को चरण-2 के अंतर्गत पारिस्थितिक विश्लेषण के तहत खतरा, जोखिम, नाजुकता एवं क्षमता आंकलन सामाजिक मानचित्रण के बारे में बताया गया। वहीं चरण-3 के अंतर्गत आवश्यकताओं, समस्याओं की पहचान एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण के बारे में डीएमएम श्रवण कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सुरेश तिवारी, अजीत कुमार, नीरज कुमार संकुल समिति पदाधिकारी कुमारी सुनीता, मंजू देवी, आशा देवी, नीलम, रीता देवी, गायत्री देवी, ममता, रीता, चंदा देवी, उर्मिला, सुमन देवी, चंद्रकला, रनों देवी, बिन्दु देवी, सीता देवी ग्राम प्रधान कैलाश यादव, मंगलदीप, अजय कुमार सिंह, रामबाबू सहित 25 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
(फोटो)