संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
ब्लाक प्रमुख हरहुआ भोज में शामिल प्रधानों का लिया हाल चाल,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन* *हरहुआ* हरहुआ ब्लाक के चक्का ग्राम पंचायत में आयोजित एक भोज समारोह में शामिल होने आए ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय 'बब्बू' ने उपस्थित प्रधानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनी। वाजिब विकास योजनाओं ,समस्याओं पर चर्चा किया। ब्लाक प्रमुख हरहुआ व बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ पंचायत रवि सिंह का कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान संघ के जिलामहामंत्री व प्रधान चक्का मधुवन यादव ने स्वागत करते हुए क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख ने वाजिब समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य विकास कार्यो को शीघ्र ही पूरा किये जाने का आश्वसन दिया। ब्लाक प्रमुख ने सहभोज कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी विरासत में मिली सांस्कृतिक विरासत है जिसमे हर छोटी -बड़ी समस्याओं का समाधान आसान तरीके से मिल बैठकर करते रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से जहां पारस्परिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं वही भाई-चारे की भावना बलवती होती है। बीडीओ हरहुआ बी0पी0 वर्मा ने कहा कि विकास कार्यो के सारथी सभी प्रधान जी हैं उनके मान -सम्मान का सदैव ध्यान दिया जाएगा।समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में है। सहभोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ पंचायत रवि सिंह ,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ,पूर्व सचिव चन्द्रबली राम, सचिव बीरेंद्र कुमार ,समाजसेवी नन्हे दुबे,प्रधान रसूलपुर कैलाश यादव,प्रधान जगापट्टी घनश्याम यादव,प्रधान अनौरा दीपक चौहान ,प्रधान दासेपुर सोनू प्रसाद, प्रधान हरहुआ अनवर उर्फ अन्नू, प्रधान मोहनपुर संजय यादव,प्रधान बेरवा आशीष राजभर,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, भगत यादव,बंशराज यादव,राजकुमार यादव,संजय यादव, किशन गुप्ता ,जे0पी0 प्रजापति ,राजेन्द्र गुप्ता, अभिषेक सिंह,श्रवण सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य जन शामिल रहे। प्रधान के परिवारीजनों ने आये हुए सभी जनों का स्वागत किया और सभी अमन्त्रितजनों को भोजन कराया। धन्यवाद ज्ञापित मधुवन यादव व संचालन वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक ने किया