संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।रविवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत सरैया और गोसाईपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने कहा कि समस्याओं के समाधान का उचित माध्यम और मोदी जी और योगी जी के सपनो का भारत बनाने का पथ है विकसित भारत संकल्प यात्रा। हर सर पर छत और हर हाथ को काम मिलने तक विकास की यात्रा जारी रहेगी।
ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने कहा कि विकास एक निरंतर यात्रा है। विकास एकबहुआयामी गुणात्मक परिवर्तन है,जिसके लिये विकासखंड परिवार एकमन से लगा हुआ है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार और स्वास्थ्य टीम ने कुल 76 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।
कुल 452 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।
कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने देशभक्ति गीत ,स्वागत गीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
गोसाईपुर ग्रामपंचायत के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वंचित रहने वाले और पीड़ितो के आँसू पोछना ही संकल्प यात्रा का मकसद है।
कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।
पशु चिकित्साधिकारी डा0 आशीष वर्मा ,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह , सीडीपीओ रमेश यादव, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय तथा एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय ने अपनी विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया।
सीडीपीओ रमेश यादव और सुपरवाइजरो की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये।
एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयंसहायतासमूह की सखियों और दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी और सेक्रेटरी अभिलाष और जयप्रकाश ने किया।
ग्रामप्रधानरामनरेश यादव ,विजय कन्नोजिया एडवोकेट तथा पूर्व प्रधान सर्वेश मिश्रने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।