संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ।* हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ शिविर लगाकर एचआईवी ,एड्स -4 के बारे में जागरूक एवम गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग के साथ एचआईवी, एचसीवी,एचबीएसएजी,आर बीएस की जांच की गई।साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को उचित खान-पान के बारे में जानकारी देकर आयरन कैल्शियम वितरित किया गया। जीएनएम व एएनएम के विद्यार्थियों को 'पीईपी' के बारे में अवगत कराया गया । जागरूकता अभियान में प0 दीनदयाल उपाध्याय के लैब टेक्नीशियन अमिताभ मिश्रा,ए आरटीसी काउंसलर सुष्मिता तिवारी, दिशा क्लस्टर से चेतन,आरडब्ल्यू गौतम , पीएचसी प्रभारी सन्तोष कुमार, चीफ फार्मासिस्ट इम्तियाज सिद्दीकी एचईओ संतोष कुमार, एलटी सूरज,राकेश कुमार,पंकज सिंह व स्टाफ नर्स मौजूद रहे