संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी:- शिवपुर थानातर्गत क्षेत्र केसरसवाँ स्थित मनवास विजय सिंह महाविद्यालय में 28 फरवरी बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु बीए के छात्र- छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया जिसमे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह ) एमएलसी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की | उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताते हुए उन्होंने मोबाइल प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को इस डिवाइस का सार्थक उपयोग कर तकनीकी शिक्षा से जुड़ने की सलाह दी और एमएलएसी विनीत सिंह ने वर्तमान युग मे तकनीकी के महत्त्व को स्वीकारते हुए सरकार को स्मार्टफोन वितरण योजना की सराहना करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष होने की आवश्यकता है | शैक्षणिक वर्ष 2021- 2022- 2023 के अंतर्गत योजनाओं से लाभाविन्न छात्र -छात्राओं की संख्या को बताते हुए कहा की अभी मनवास विजय सिंह महाविद्यालय में कुल चार सौ साठ विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किया गया है | महाविद्यालय के प्रबंधक प्रवीन सिंह (टिंकू) ने कार्यक्रम में आये हुए अभ्यर्थियों (अभ्यागतो ) का स्वागत और अभिनदंन करते हुए यह भी बताया सरकार की मंशा है की हमारे उत्तर प्रदेश का प्रत्येक विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम रहे और उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन पाकर छात्र- छात्राओं के चेहरे खिल उठे तकनीकी का दुरुपयोग घातक सिद्ध हो सकता है साथ ही साथ प्रबंधक महोदय ने छात्रों को स्मार्टफोन के सही इस्तेमाल करने की दी नसीहत | कार्यक्रम में विजय यादव, दीपक, राहुल, प्रवीन पाण्डेय, संदीप ,नरेन्द्र ,सुधांशु सिंह आदि लोगों ने विशेष सहयोग किया प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ||