UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सवा सौ साल पुराने चौक थाने का हुआ कायाकल्प, आकर्षक स्वरूप के साथ आधुनिक सुविधाएं, पुलिस कमिश्नर ने किया उद्घाटन*

Updated on: 04 July, 2026

संबंधकता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* सवा सौ साल पुराने चौक थाने का कायाकल्प किया गया है। थाने के आकर्षक स्वरूप के साथ ही आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इस काम में जुटे अधिकारियों की प्रशंसा की। साथ ही थाने की सुविधाओं के बारे में बताया। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लगभग 125 साल पुराना चौक थाना शहर का अतिमहत्वपूर्ण थाना है। इसी क्षेत्र में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भी आता है। ऐसे में इसका महत्व और बढ़ जाता है। काशी विश्वनाथ धाम में रोजाना देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें सुगम दर्शन कराने के साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की जिम्मेदारी है। ऐसे में इस थाने का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि थाने का पूरी तरह से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके पुराने स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसे और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए अधिकारियों ने काफी मेहनत की। बताया कि थाने की साज-सज्जा और निर्माण इस तरह से कराया गया है ताकि काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की नजर पड़े तो प्रदेश की एक अच्छी छवि अपने साथ लेकर जाएं। थाने में श्रद्धालुओं के बैठने आदि के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News